Lucknow News: बंथरा में मंदिर के बाहर से बुजुर्ग का अपहरण
लखनऊ, अगस्त 6 -- Lucknow News: सरोजनीनगर, संवाददाता। बंथरा कस्बा में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े एक बुजुर्ग के अपहरण की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग मंदिर में पूजा अर्चना करने गए थे। पूजा के बाद जैसे ही वह मंदिर के बाहर पहुंचे, तभी बाइक से आए दो लोगों ने उन्हें रोक लिया। दोनों आरोपी ने पहले बुजुर्ग के साथ मारपीट की। फिर जबरन उन्हें बाइक पर बैठाया और मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत है। सूचना पर बंथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: दिनदहाड़े मंदिर के बाहर से बुजुर्ग का अपहरण, बाइक सवार बदमाशों ने किया अगवा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.