Lucknow News: बंथरा में किराना दुकानदार के घर चोरी
लखनऊ, अगस्त 6 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। बंथरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात चोरों ने एक किराना दुकानदार के मकान को निशाना बनाया। चोरों ने गेट और कमरों के दरवाजों का कुंडा काटकर अंदर रखी 50 हजार रुपये की नगदी और 10 ग्राम सोने की चेन पार कर दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के सहारे चोरों की तलाश कर रही है।पीड़ित राजकुमार बंथरा के गढ़ी गांव में परिवार के साथ रहते हैं। उनका एक मकान गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बंथरा-गढ़ी चुनौटी रोड पर गढ़ी चौराहे के पास है। इसी मकान के अगले हिस्से में राजकुमार परचून की दुकान चलाते हैं। राजकुमार ने बताया कि रोज की तरह बुधवार शाम वह दुकान बंद कर अपने घर गढ़ी चले गए थे। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि बाहर के गेट की कुंडी और अंदर कमरों के दरवाजों की कुंडी कटी हुई थी। अलमारी में बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.