Lucknow News: फ्लैट का दरवाजा तोड़कर की मारपीट, छात्रा का जीना मुहाल
लखनऊ, अगस्त 11 -- Lucknow News: लालबाग में किराये पर रह रही छात्रा से साथ रहने का दबाव बनाने वाला परिचित अब पुलिस के शिकंजे में है। आरोप है कि इंकार करने पर आरोपी ने पीछा कर छेड़छाड़ की, वूमेन पॉवर लाइन पर शिकायत के बाद भी धमकियां नहीं रुकीं। पांच अगस्त को आरोपी ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर तोड़फोड़ और मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर कैसरबाग पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। देवरिया निवासी छात्रा लालबाग के एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर रहती हैं। पीड़िता के अनुसार मार्टिनपुरवा निवासी अभिषेक विश्वकर्मा उससे परिचित है। शादीशुदा होने के बावजूद अभिषेक लंबे समय से उसे साथ रहने के लिए मजबूर कर रहा था। मना करने पर गाली-गलौज और मारपीट करता था। परेशान होकर छात्रा ने 17 मार्च को वूमेन पॉवर लाइन 1090 पर शिकायत की थी। इसके बाद आरोपी ने पीछा करना और धमकाना ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.