लखनऊ, अक्टूबर 30 -- Lucknow News: पॉलीटेक्निक से कमता, चिनहट होते हुए लागू होगी नई व्यवस्था हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने तैयार किया मास्टर प्लान लखनऊ। प्रमुख संवाददाता

कॉरिडोर पर जाम से राहत की पहल पॉलीटेक्निक से कामता और चिनहट होते हुए अयोध्या की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर जल्द ही जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। इस कॉरिडोर पर ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने नया मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत ई-रिक्शा और तीन पहिया ऑटो के लिए निर्धारित पिकअप और ड्रॉप प्वाइंट बनाए जाएंगे। अब चालक कहीं भी सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी नहीं बैठा सकेंगे और न ही मनमाने तरीके से यात्रियों को उतार सकेंगे। इसके लिए सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान चिह्नित किए जाएंगे। यह पहल माननीय उच्च न्यायालय में दाखिल जनहित याचिका पर दिए गए आ...