लखनऊ, अगस्त 29 -- Lucknow News: लाला लाजपत राय व भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण रक्षामंत्री ने कहा-विकास ऐसा हो जो लोगों के जीवन में महसूस हो लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। चौक क्षेत्र में शनिवार को लखनऊ की खूबसूरती में खुशबू और हरियाली का नया रंग जुड़ गया। रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने एलडीए और राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) की ओर से विकसित फ्रेगरेंस पार्क का लोकार्पण किया। पार्क में पंजाब केसरी लाला लाजपत राय और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की आदमकद प्रतिमाओं का भी अनावरण किया गया। इस दौरान करीब 43 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ।

पार्क का उद्देश्य राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक शहर केवल बड़ी इमारतों और बेहतर सुविधाओं से नहीं बनता। शहर ऐसा होना चाहिए, जहां लोगों को विश्राम, मनोरंजन और प्रकृति से जुड...