Lucknow News: फॉलोअप : कुत्ते की तलाश में दो घंटे परिसर में घूमती रही नगर निगम टीम
लखनऊ, सितम्बर 25 -- Lucknow News: बारिश के बीच चला अभियान लोगों में अब भी बना है डरलखनऊ, संवाददाता।एसजीपीजीआई परिसर के टाइप-वन आवासीय क्षेत्र में छह लोगों को काटकर दहशत फैलाने वाले आवारा कुत्ते को नगर निगम की टीम शुक्रवार को भी नहीं पकड़ सकी। बारिश के बावजूद डॉग कैचिंग टीम करीब दो घंटे तक परिसर में घूमकर कुत्ते की तलाश करती रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।बुधवार शाम हुए हमले के बाद परिसर के लोगों में भय का माहौल है। लोगों की शिकायत पर शुक्रवार को नगर निगम की डॉग कैचिंग टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय निवासियों से जानकारी लेकर उन स्थानों पर खोजबीन की, जहां कुत्ता अक्सर दिखाई देता है। हालांकि लगातार बारिश और कुत्ते के इधर-उधर छिप जाने के कारण उसे पकड़ा नहीं जा सका।लोगों का कहना है कि कुत्ते के हमले के बाद भी वह परिसर में घूमता देखा ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.