Lucknow News: फैजुल्लागंज से आईआईएम रोड तक शीघ्र बनेगा बांध : राजनाथ
लखनऊ, अक्टूबर 15 -- Lucknow News: देश के रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि फैजुल्लागंज को बाढ़ के संकट से स्थायी राहत दिलाने के लिए आईआईएम रोड से फैजुल्लागंज तक नया बांध शीघ्र बनाया जाएगा। इसका शिलान्यास जल्द कराने की तैयारी है। मुख्यमंत्री बांध के लिए 182 करोड़ रुपये की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना किसी पर एहसान नहीं, बल्कि हमारा कर्तव्य है। वह हमारे भाग्य विधाता हैं। उन्होंने गुरुवार को फैजुल्लागंज पहुंचकर बाढ़ प्रभावितों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र को बाढ़ के संकट से उबारने के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। आईआईएम रोड स्थित अल्लूनगर डिगुरिया चौक में आयोजित सभा में वह बाढ़ पीड़ितों से मिले, बात की और पीड़ा जानी। इस दौरान 500 परिवारों को राहत सामग्री बांटी गई। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.