Lucknow News: फैजुल्लागंज में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मासूम झुलसा, गंभीर
लखनऊ, अक्टूबर 26 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज के रहीम नगर डुडौली बड़ा खुदान के पास सोमवार सुबह हाईटेंशन लाइन पर फंसी पतंग उतारने गया मासूम करंट की चपेट में आकर झुलस गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसको ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार पांडेय के मुताबिक रहीम नगर डुडौली बड़ा खुदान निवासी दिलीप राय पत्नी रजनी राय, बेटे रुद्र राय (06), बेटी तन्वी (03) के साथ रहते हैं। सुबह करीब 08 बजे रुद्र पड़ोसी जौहर बानो की छत पर बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी उसे घर के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन पर एक पतंग फंसी हुई दिखाई दी। रुद्र पतंग उतारने लगा और करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। घायलावस्था में रुद्र को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.