लखनऊ, अक्टूबर 11 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज क्षेत्र में बाढ़ एवं जलभराव से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस), प्रखंड लोहिया नगर की टीम लगातार राहत एवं सेवा कार्यों में जुटी हुई है। चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि रविवार को टीम ने मामा कॉलोनी, दाउदनगर, विष्णु विहार कॉलोनी सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों की समस्याओं की जानकारी ली और उन्हें आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई। इस दौरान ऋतु राज रस्तोगी, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन, डिविजनल वार्डन सुनील कुमार तिवारी तथा डिप्टी डिविजनल वार्डन डॉ. पंकज कुमार ने स्टाफ ऑफिसर कमलेश सिंह के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में डॉ. नीरज बोरा की टीम ने बांटा राशन और फलाहार टीम ने स्थानीय नागरिक...