Lucknow News: फैजुल्लागंज में बिना बिजली बिल चुकाने पर भड़का उपभोक्ता परिषद
लखनऊ, अक्टूबर 17 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज में जलभराव के कारण लगभग 30 हजार आबादी को पांच दिनों तक बिना बिजली के रहना पड़ा। इस दौरान लगभग 31 ट्रांसफार्मर पूरी तरह बंद रखे गए थे। इसके बावजूद बिजली मूल्य में छूट का कोई स्पष्ट नियम न होने के कारण उपभोक्ताओं को बिना इस्तेमाल की गई बिजली का भी आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि आपदा के समय उपभोक्ताओं के खंभे टूटने, लाइनें क्षतिग्रस्त होने और उपकेंद्र बंद होने से भारी परेशानी झेलनी पड़ती है, यहां तक कि कई लोगों को अपना घर तक छोड़ना पड़ता है। ऐसे में जिस अवधि में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ठप रही हो, उसका भुगतान उपभोक्ताओं से लेना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता परिषद जल्द ही विद्युत निय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.