लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की समस्याएं जानने के लिए शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की 172 उत्तर विधानसभा की प्रभारी व पूर्व प्रत्याशी पूजा शुक्ला जलभराव वाले इलाकों में पहुंचीं। उन्होंने नाव से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर उनकी परेशानियां सुनीं। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री और पीने का पानी भी वितरित किया। पीड़ित परिवारों ने उन्हें जलभराव, पीने के पानी की कमी और राहत सामग्री नहीं मिलने जैसी समस्याएं बताईं। इस पर पूजा शुक्ला ने स्थानीय विधायक और शासन-प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोग बेहद कठिन परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं। कई परिवारों तक पर्याप्त राहत नहीं पहुंच पा रही है और जगह-जगह अव्यवस्थ...