Lucknow News: फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में जुटा व्यापार मंडल
लखनऊ, अक्टूबर 11 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की स्थानीय इकाई पिछले आठ दिनों से लगातार राहत कार्य में जुटी है। रविवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री संदीप बंसल ने पदाधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। करीब तीन घंटे तक नाव से पहुंचकर पीड़ितों को भोजन, फल, पानी और राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, युवा महामंत्री शुभम मौर्या, मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, फैजुल्लागंज व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, लक्ष्मीकांत जायसवाल, जीपी गुप्ता, अनुज और वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़ समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में डॉ. नीरज बोरा की टीम ने बांटा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.