लखनऊ, अक्टूबर 17 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों में नगर निगम और जलकल विभाग की मनमानी के खिलाफ शनिवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। श्रीराम विहार, अन्नपूर्णा नगर, भार्गव और शिवशक्ति नगर कॉलोनी के निवासियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि कर्मचारी केवल मुख्य सड़कों पर सफाई और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर रहे हैं, जबकि अंदरूनी गलियों में कोई नहीं पहुंच रहा। अन्नपूर्णा नगर निवासी विनोद सिंह ने बताया कि वे दो दिनों से जोनल अधिकारी से गली की सफाई की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं, श्रीराम विहार कॉलोनी के प्रमोद शुक्ला और सविता शर्मा ने आरोप लगाया कि उनके मकानों व खाली प्लॉटों से पानी निकालने के लिए जलकल कर्मचारी प्रति टैंकर 500 रुपये मांग रहा है।

सफाई कर्मचारियों की तैनाती...