Lucknow News: फैजुल्लागंज में कहीं सीवर उफना रहा तो कहीं अब भी भरा पानी
लखनऊ, अक्टूबर 26 -- Lucknow News: बाढ़ का पानी निकालने के लिए पंप और टैंकर लगाने के दावों के बीच फैजुल्लागंज में लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। कहीं सीवर ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है तो कहीं अब भी पानी भरा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कई कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था की बदहाली भी मुसीबत बनी हुई है। नालियों से निकलकर सड़क पर फैला कूड़ा और गंदगी संक्रमण का खतरा बढ़ा रही है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से जल्द समस्या दूर कराने की मांग की है। फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड के श्रीराम विहार में सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या सामने आई है। लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से समाधान कराने की मांग की है। वहीं, संतकबीरनगर कॉलोनी में पूनम शर्मा की गली में सीवर ओवरफ्लो की गंभीर समस्या है। स्थानीय लोगों ने यहां सीवर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.