Lucknow News: फैजुल्लागंज के 50 बेड हॉस्पिटल के लिए पांच करोड़ मिले
लखनऊ, अगस्त 27 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज और आसपास के करीब पांच लाख की आबादी के लिए राहत की खबर है। इलाज के लिए अब दूर-दराज के अस्पतालों की दौड़ लगाने से जल्द छुटकारा मिल सकता है। क्षेत्र में बनकर तैयार 50 बेड के अस्पताल को शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। प्रदेश सरकार ने अस्पताल को संचालित करने के लिए पांच करोड़ रुपये का बजट आवंटित कर दिया है। इस रकम से अस्पताल के लिए जरूरी चिकित्सा उपकरण खरीदे जाएंगे। करीब दो माह पहले फैजुल्लागंज का अस्पताल बनकर तैयार है। फिलहाल भवन बंद है। बजट मिलने के बाद अस्पताल को शुरू करने की प्रक्रिया को रफ्तार मिलने की उम्मीद है। उपकरणों की खरीद के बाद अस्पताल में मरीजों को जांच और इलाज की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। अभी फैजुल्लागंज और आसपास के इलाकों के मरीजों को गंभीर बीमारी या जांच के लिए दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.