Lucknow News: फेल होने पर घर से भागा किशोर,होटल में काम करते मिला
लखनऊ, अगस्त 19 -- Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र से छह माह पहले लापता हुए किशोर को पुलिस ने आशियाना से सकुशल बरामद कर लिया। हाईस्कूल में फेल होने और पढ़ाई को लेकर माता-पिता की डांट से नाराज होकर वह घर छोड़कर चला गया था। घर से निकलने के बाद उसने सिम कार्ड बदल लिया और किशोर घर से दो किलोमीटर दूर आशियाना स्थित एक होटल में काम करते मिला। वह रात में पुल के नीचे सो जाता था। एडीसीपी किरण यादव ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को 15 अगस्त को उसके मोबाइल की लोकेशन आशियाना के एन-सेक्टर में मिली। एएचटी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और किशोर को सकुशल बरामद कर लिया। बगियामऊ निवासी किशोर के पिता ने 6 मार्च को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में बेटे के लापता होने की गुमशुदगी कराई थी। शुरुआत में मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्रा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.