Lucknow News: फार्मासिस्ट अब कहलाएंगे फार्मेसी अधिकारी
लखनऊ, अक्टूबर 29 -- Lucknow News: प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में तैनात फार्मासिस्टों के पदनाम बदलने की दिशा में कदम उठाया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने पदनाम परिवर्तन की संस्तुति के साथ प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन के प्रवक्ता एवं लखनऊ जिला अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि संगठन लंबे समय से यह मांग उठा रहा था। प्रदेश अध्यक्ष जेके सचान और महामंत्री प्रद्युम्न सिंह के नेतृत्व में शासन व महानिदेशालय स्तर पर प्रयास किए गए। राजीव ने बताया कि फार्मासिस्ट का पदनाम फार्मेसी अधिकारी और चीफ फार्मासिस्ट का मुख्य फार्मेसी अधिकारी करने की संस्तुति की गई है। समिति ने अन्य राज्यों और भारत के राजपत्र का अध्ययन करने के बाद कहा है कि इससे विभाग पर अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.