लखनऊ, अक्टूबर 22 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता।

'नेवर टेकन' लोगों पर विशेष जोर प्रदेश को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लक्ष्य के मद्देनजर अब फोकस उन लोगों पर है, जो अब तक सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान से दूर हैं। स्वास्थ्य विभाग की रणनीति में इस बार 'नेवर टेकन' (कभी न दवा खाने वाले) श्रेणी के लोगों की पहचान और उन्हें फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने पर विशेष जोर है। यह पहल अभियान को केवल दवा सेवन तक सीमित रखने के बजाय समुदाय के व्यवहार में बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अभियान की तारीख और दवा सेवन से जुड़ी चुनौतियां प्रदेश के 16 जिलों के 53 प्लानिग यूनिट (पीयू) में एमडीए अभियान 19 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच आयोजित होगा। दवा को लेकर आशंका या गलत धारणाओं के कारण तमाम लोग अब तक दवा नहीं ले पाए हैं। कुछ लोगों को यह जानकारी नहीं होती ...