Lucknow News: फांसी लगाने वाले युवक को पुलिस ने बचाया
लखनऊ, जुलाई 15 -- Lucknow News: लखनऊ। महिगवां के शिवराजपुर गांव में मंगलवार की रात पत्नी से विवाद के बाद राजेंद्र ने आत्महत्या करने के लिए खुद को कमरे में बंद कर लिया। समय से पहुंची पुलिस ने किसी तरह राजेंद्र को समझा-बुझा कर शांत कराया और कमरे से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष महिंगवां राधेश्याम मौर्य ने बताया कि राजेंद्र पेशे से मजदूर हैं। उनका पत्नी किरन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगाने के लिए छल्ले में रस्सी डालने लगे। इस बीच राजेंद्र के भाई रामू ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। कुछ ही देर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक गौरी शंकर और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस वालों ने राजेंद्र से बातचीत कर उसको शांत कराया। इसके बाद राजेंद्र ने कमरे का दरवाजा खोला। बाद में पुलिस ने राजेंद्र व उसकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.