Lucknow News: फलपट्टी में अवैध कटान न रुकी तो आठ सितंबर से धरने पर बैठेगें किसान
लखनऊ, अगस्त 27 -- Lucknow News: फलपट्टी क्षेत्र मलिहाबाद, माल और काकोरी की हरियाली को बचाने के लिए भारतीय किसान (क्रांति) यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है। यूनियन के पदाधिकारियों ने वन विभाग के डीएफओ को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर हरे और फलदार पेड़ों की अवैध कटाई पर रोक नहीं लगाई गई, तो किसान आठ सितंबर से बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू करने को बाध्य होंगे। यूनियन के जिलाध्यक्ष शिवनारायण शर्मा और जिला महासचिव अरुण कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि सरकारी नियमों और छूट की आड़ लेकर इस संरक्षित फलपट्टी क्षेत्र में प्रतिदिन सैकड़ों हरे-भरे और फलदार पेड़ काटे जा रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र का पर्यावरण संकट में आ गया है। किसान नेताओं ने वन विभाग पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में बिना किसी वैध परमिट और ट्रांजिट पास (टीपी) के दिन-रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.