Lucknow News: फर्राटा पंखे में करंट से मासूम की मौत
लखनऊ, अगस्त 13 -- Lucknow News: मोहनलालगंज, संवाददाता। मोहनलालगंज के भौंदरी गांव में गुरुवार सुबह फर्राटा पंखे में करंट आने से ढाई वर्षीय मासूम की मौत हो गई। खेलते समय बच्चे ने पंखा छुआ तो वह करंट की चपेट में आ गया।भौंदरी गांव निवासी कौशल पाल का ढाई साल का बेटा सार्थक गुरुवार सुबह करीब 10 बजे घर में खेल रहा था। इसी दौरान कमरे में चल रहे फर्राटा पंखे को उसने पकड़ लिया। पंखे में करंट उतरा हुआ था, जिससे सार्थक उसकी चपेट में आ गया और जमीन पर गिर पड़ा। उस समय सार्थक की मां बाथरूम में कपड़े धो रही थी। बाहर आकर उसने बेटे को जमीन पर बेसुध पड़ा देखा तो चीख पड़ी। शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में बच्चे को निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद सार्थक को मृत घोषित कर दिया। कौशल पाल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.