Lucknow News: फर्जी व्हाट्सऐप प्रोफाइल बना भेज रहे अश्लील संदेश
लखनऊ, जुलाई 20 -- Lucknow News: पीजीआई इलाके की युवती और उसकी भाभी की फोटो लगाकर फर्जी व्हाट्सऐप प्रोफाइल बनाकर कई लोगों को अश्लील संदेश भेजे जा रहे हैं। इतना ही नहीं युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें भी उसके परिचितों को भेजी जा रही हैं। इस मामले में पीजीआई पुलिस ने रविवार रात मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती के भाई के मुताबिक, अज्ञात मोबाइल नंबर से संचालित फर्जी व्हाट्सऐप प्रोफाइल पर उसकी बहन और भाभी की फोटो डीपी के रूप में लगाकार इस्तेमाल किया जा रहा है। पीड़ित परिजन ने पीजीआई पुलिस से संबंधित मोबाइल नंबर की जांच कर आरोपी संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पीजीआई पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मोबाइल नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.