लखनऊ, अक्टूबर 16 -- Lucknow News: लखनऊ, विधि संवाददाता। कूटरचित दस्तावेजों के जरिये मृत व्यक्ति की संपत्ति हस्तांतरित कराने के मामले में आरोपी ओम प्रकाश शर्मा की अग्रिम जमानत अर्जी एडीजे उमाकान्त जिन्दल ने खारिज कर दिया। अभियोजन की ओर से एडीजीसी महेश प्रसाद तिवारी ने अदालत को बताया कि घटना की रिपोर्ट थाना बिजनौर में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि शिकायतकर्ता रितेश साहनी के पिता स्वर्गीय सुभाष साहनी कैंसर रोग से पीड़ित थे और मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। जिसका नाजायज फायदा उठाकर पुराने परिचित ओम प्रकाश शर्मा और परिवार के वकील वीरेंद्र नाथ मिश्रा ने आपस में साजिश रची और जाली दस्तावेजों व फर्जी चेकों के सहारे परिवार की संपत्तियां अपने नाम करा लीं। शिकायत के अनुसार सुभाष साहनी की मृत्यु 25 नवंबर 2025 को हो चुकी थी। यह जानने के बावजू...