लखनऊ, जुलाई 23 -- Lucknow News: सुनील तिवारी, संवाददाता, लखनऊ । वाहनों के असली नंबर की जगह फर्जी नंबर प्लेट पर फास्टैग बनाने वाले एक गिरोह का एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है। इस फर्जीवाड़े के चलते नंबर प्लेट फर्जी होने के कारण नियम तोड़ने वाले वाहन आसानी से बच निकलते थे और उनका चालान तक नहीं कट पाता था। एसटीएफ ने इस मामले में इंडसइंड बैंक के एक चैनल पार्टनर और उसके एजेंट को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस उन वाहन चालकों की तलाश में जुट गई है जिन्होंने इन फर्जी नंबर प्लेटों और इनके जरिए बनाए गए फास्टैग का इस्तेमाल किया था। एएसपी एसटीएफ सत्यसेन यादव के मुताबिक, बुधवार को पॉलिटेक्निक चौराहे से अनंत राम राठौर, निवासी ग्राम नेवादा बरूआ, खैराबाद, सीतापुर, और नकीब खान, निवासी टकपुरवा, खैराबाद, सीतापुर को गिरफ्तार किया गया। अनंत राम इंडसइंड बैंक का चैनल पा...