लखनऊ, सितम्बर 2 -- Lucknow News: मोहनलालगंज में प्लॉटिंग के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन बेचने के आरोप में पीड़ित ने धोखाधड़ी की एफआईआर आलमबाग थाने में दर्ज करवाई है। आलमबाग इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वृंदावन योजना सेक्टर-11बी निवासी और पद्मजा इंफ्राबिल्ड प्रालि. के प्रबंध निदेशक राजीव सिंह के मुताबिक उनकी कंपनी आवासीय कॉलोनी विकसित करने का कारोबार करती है। वर्ष 2023 में मोहनलालगंज के हरिकंशगढ़ी स्थित पैतृक जमीन पर अन्य लोगों के साथ मिलकर प्लॉटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात संगीता जैन और ऋचा जैन से उनके आलमबाग स्थित घर पर हुई। यह भी पढ़ें- Pakur News: षडयंत्र के तहत जमीन की धोखाधड़ी करने के आरोप में छह के खिलाफ मामला दर्ज बातचीत में आरोपियों ने बताय...