लखनऊ, नवम्बर 10 -- Lucknow News: लखनऊ। रेलकर्मी की फर्जी आईडी, सेलरी स्लिप व फार्म 16 की मदद से बैंक से 15 लाख रुपए का व्यक्तिगत लोन लेने वाले माल पकरा निवासी आरोपी रामपाल को मलिहाबाद के बाजार गांव से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने लोन की रकम खाते में पहुंचने के बाद निकालकर खर्च कर दी थी। डीसीपी उत्तरी अमित आनंद ने बताया कि दो जुलाई को बैंक आफ इंडिया की ढेढ़ेमऊ शाखा के प्रबंधक सुधेंदु रंजन तिवारी ने कोर्ट के आदेश पर मलिहाबाद थाने में रामपाल और उसके गारंटर रघुवीर कमला के खिलाफ जाली दस्तावेज के आधार पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ------

जमीन बेचने के नाम पर 28 लाख की ठगी जमीन बेचने का झांसा देकर 28 लाख ठगे लखनऊ। बीबीडी इलाके में जमीन बेचने का झांसा देकर जालसाज भाइयों और मां ने अंबेडकर नगर बसखारी रसूलपुर के प्रापर्टी डीलर मो. आबिद से ...