Lucknow News: फर्जी अधिकारी बनकर रिटायर सूबेदार से 97.54 लाख ठगे
लखनऊ, अक्टूबर 19 -- Lucknow News: पीजीआई इलाके में आवास विकास परिषद का फर्जी अधिकारी बनकर रिटायर्ड सूबेदार के परिवार से 97.54 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगा है। पीड़ित राज किशोरी द्विवेदी का आरोप है कि दंपति ने आवास विकास के फर्जी अधिकारी के साथ मिलकर प्लॉट आवंटित कराने और बच्चों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। पीजीआई पुलिस ने रविवार को पांच नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी राजेंद्र प्रसाद पहले भी जेल जा चुका है। बांदा के तिंदवारी की निवासी राज किशोरी द्विवेदी वर्तमान में वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर-6सी में रहती हैं। उनके पति आनंद कुमार द्विवेदी 30 नवंबर 2016 को सेना में सूबेदार मेजर के पद से रिटायर हुए थे। रिटायर के बाद परिवार लखनऊ में ही बसना चाहता था। इस दौरान उनकी मुलाकात नेकप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.