Lucknow News: फरार चल रहा गैर इरातदन हत्या का आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ, सितम्बर 3 -- Lucknow News: महिगवां पुलिस ने गैर इरातदन हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी संसारपुर फतेहपुर खमरई के योगेश उर्फ शिवम सिंह (25) को गिरफ्तार किया है। महिगवां थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्य ने बताया कि आरोपी योगेश को महिगवां मोड़ के पास घेराबंदी करके दबोचा गया। आरोपी 11 माह से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ अक्तूबर 2025 में बराखेमपुर के मुन्नूलाल गौतम के बेटे सुभाष कुमार गौतम ने मारपीट, जातिसूचक शब्द आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान योगेश सिंह का नाम सामने आया था। राधेश्याम मौर्य ने बताया कि आरोपी योगेश के खिलाफ बीकेटी, चिनहट में भी मारपीट, आर्म्स एक्ट, धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.