Lucknow News: प्लॉट दिलाने के नाम पर 2.35 करोड़ ठगे
लखनऊ, अगस्त 10 -- Lucknow News: आशियाना के एक कारोबारी को आवास विकास परिषद में प्लॉट दिलाने के नाम पर जालसाजों ने दो करोड़ 35 लाख 78 हजार 374 रुपए हड़प लिए। डीसीपी दक्षिणी के आदेश पर पीजीआई थाने में रायबरेली निवासी यशवंत सिंह, पूजा एंटरप्राइजेज और समरेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आशियाना के रुचि खंड-एक निवासी अविहर्ष शुक्ला के मुताबिक वर्ष 2023 में उनकी मुलाकात चार्टर्ड अकाउंटेंट अक्षय गुप्ता के जरिए यशवंत सिंह से हुई थी। यशवंत ने खुद को आवास विकास परिषद का कर्मचारी बताकर भरोसा दिलाया। आरोपी यशवंत अक्सर आवास विकास परिषद मुख्यालय के आसपास ही मुलाकात करता था। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने रुपए लेने के साथ ही अधिकारियों को देने के लिए पौने तीन लाख रुपए कीमत के दो मोबाइल भी मंगवाए। यह भी पढ़ें- फर्जी अधिकारी बन व्यापारी से 2.35 करोड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.