लखनऊ, अगस्त 25 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। दुबग्गा के जेहटा गांव में प्लॉट की सफाई करा रहे मालिक को दबंगों ने बेरहमी से पीट दिया। विरोध करने पर रंगदारी मांगी और मारपीट के दौरान सोने की चेन लूट ली। पीड़ित की तहरीर पर दुबग्गा पुलिस ने तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।आम्रपाली योजना निवासी कृपा शंकर मौर्य ने वर्ष 2024 में जेहटा गांव में एक प्लॉट खरीदा था। रविवार दोपहर करीब 12:20 बजे वे मजदूरों के साथ प्लॉट की सफाई करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान बीकेटी निवासी सुनील कुमार सिंह उर्फ फौजी, मलिहाबाद निवासी ललित मिश्रा, जेहटा निवासी रवींद्र सिंह उर्फ पुन्नू अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने मजदूरों को मारपीट कर भगा दिया और प्लॉट मालिक से रंगदारी की मांग करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमक...