Lucknow News: प्लास्टिक सर्जरी की उपयोगिता बताई
लखनऊ, जुलाई 15 -- Lucknow News: लखनऊ। आईएमए लखनऊ शाखा की ओर से आईएमए भवन में प्लास्टिक सर्जरी दिवस और विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आधुनिक चिकित्सा पहलुओं पर विचार रखे। डॉ. मुक्ता वर्मा ने फेशियल रिजुवनेशन, डॉ. ऋचा श्रीवास्तव ने ब्रेस्ट रिडक्शन, डॉ. नीरज उपाध्याय ने हेयर ट्रांसप्लांटेशन, डॉ. विवेक सक्सेना ने अनवांटेड हेयर रिमूवल और डॉ. रवि कुमार ने ओरल कैंसर सर्जरी के बाद जीवन पर व्याख्यान दिए। इस मौके पर आईएमए लखनऊ की मानद सचिव डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. संजय सक्सेना व कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रितु सक्सेना, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. राजीव सक्सेना समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.