लखनऊ, अक्टूबर 4 -- Lucknow News: गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही प्लासियो मॉल के आसपास जलभराव का खतरा पैदा हो गया। नदी का पानी नाले के रास्ते प्लासियो मॉल तक पहुंच गया और सड़क पर पानी भर गया। जानकारी मिलने के बाद नगर निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने जांच में पाया कि जिस नाले के माध्यम से गोमती का पानी प्लासियो की तरफ आ रहा था, वह खुला हुआ था। इसके बाद एलडीए की मदद से नाले को बंद करा दिया गया, ताकि नदी का पानी बैक फ्लो होकर दोबारा प्लासियो की ओर न पहुंच सके।नगर निगम के अधिशासी अभियंता अतुल मिश्रा ने बताया कि मॉल के पास पानी भरने की सूचना मिलने के बाद रात में ही पंप लगाया गया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: जलभराव से रिवरफ्रंट पर हजारों पौधे सूखे, ग्रीन कॉरिडोर का काम प्रभावित पंप के जरिए पानी निकालने का ...