Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर ने घर में लगाई फांसी
लखनऊ, अगस्त 11 -- Lucknow News: लखनऊ। ठाकुरगंज के फरीदीपुर में सोमवार रात एक प्रॉपर्टी डीलर ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह भाई ने कमरे में शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। फरीदीपुर निवासी 30 वर्षीय आरजू सिंह सोमवार शाम खाना खाने के बाद छत पर बने कमरे में सोने चले गए थे। मंगलवार सुबह भाई अभय उन्हें जगाने पहुंचे तो बल्ली में बंधी रस्सी के फंदे से उनका शव लटका मिला। अभय ने तुरंत परिवार और ठाकुरगंज पुलिस को बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की जांच की। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और परिवार ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.