लखनऊ, सितम्बर 5 -- Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में प्रॉपर्टी डीलर ने चार लोगों पर पिटाई कर नकदी और जरुरी दस्तावेजों से भरा बैग लूटने की एफआईआर दर्ज करवाई है। बलिया के नगरा लहसनी गांव निवासी नरसिंह ने पुलिस को बताया कि वह आठ माह से मऊ निवासी संतोष कुमार के साथ साझेदारी में लखनऊ में जमीन का कारोबार कर रहा है। दोनों ने अर्जुनगंज स्थित ग्रीन सिटी में कप स्टोन रियल एस्टेट प्रा. लि. नाम से कार्यालय खोला। यहां स्वाति अपार्टमेंट में रह रहे नरसिंह के अनुसार गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे आरोपी अखिलेश और लालू यादव अपने दो साथियों के साथ उसके फ्लैट पर पहुंचा। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: कमीशन विवाद में प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में मारपीट, तोड़फोड़ आरोप है कि दरवाजा खुलते ही उन्होंने रुपयों के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी। फ्लैट में घुसकर उन...