Lucknow News: प्रेरणास्थल के पास दूध कारोबारी की चेन लूटी
लखनऊ, अगस्त 25 -- Lucknow News: आईआईएम रोड पर प्रेरणास्थल के पास बाइक सवार दो युवकों ने दूध कारोबारी से सोने की चेन लूट ली। आरोपियों ने पता पूछने के बहाने रोककर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मलिहाबाद के कुसंभरी निवासी नीरज त्रिवेदी ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात 11:30 बजे जानकीपुरम से दूध बेचकर बाइक से घर लौट रहे थे। प्रेरणास्थल और जॉगर्स पार्क चौराहे के बीच गलती से वह सर्विस लेन पर मुड़ गए, तभी पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। एक युवक बाइक से उतरा और आईआईएम रोड का पता पूछने लगा। नीरज जब उसे रास्ता बता रहे थे, तभी युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन खींच ली और बाइक पर बैठकर भाग निकला। पीड़ित ने घटना की सूचना ठाकुरगंज पुलिस को दी। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.