लखनऊ, जुलाई 10 -- Lucknow News: एल्डिको चिनहट स्थित भाजपा कार्यालय पर शु्क्रवार को कार्यकर्ताओं ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर भाजपा चिनहट शहरी क्षेत्र मंडल उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने केक काटा। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़कर रक्षामंत्री के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेन्द्र पांडेय शैलू, मंडल अध्यक्ष सरवन कुमार मिश्रा, महामंत्री ज्ञान प्रकाश साहू, रमेश कुमार सिंह, अनुराग सिंह, सर्वेश राजपूत, सुमन गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...