Lucknow News: प्रशिक्षु प्रशासनिक अधिकारियों ने शिवरी में समझी कूड़ा निस्तारण प्रणाली
लखनऊ, जुलाई 11 -- Lucknow News: प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ शहरी स्वच्छता प्रबंधन की व्यावहारिक समझ विकसित करने के उद्देश्य से शनिवार को 44 प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने नगर निगम के शिवरी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का भ्रमण किया। अध्ययन दौरे में अधिकारियों ने ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण, कचरे के पुनर्चक्रण और उससे उपयोगी उत्पाद तैयार करने की आधुनिक प्रक्रियाओं को करीब से देखा। डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में आयोजित 90वें आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत पहुंचे प्रशिक्षु अधिकारियों को सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेंद्र वर्मा ने प्लांट की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि शहर से डोर-टू-डोर एकत्र होने वाले कचरे का सबसे पहले गीले और सूखे कचरे में पृथक्करण किया जाता है। पुनर्चक्रण योग्य स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.