Lucknow News: प्रकाश पर्व पर गुरवाणी कीर्तन व सेवादारों का हुआ सम्मान, मेधावियों को मिले लैपटाप
लखनऊ, अक्टूबर 11 -- Lucknow News: गुरुद्वारा आलमबाग में सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने गुरुद्वारा आलमबाग को प्रदान की गयी बस का लोकार्पण किया। बस का उपयोग कार सेवा व अन्य सामुदायिक सेवा कार्यों के लिए किया जाएगा। प्रकाश पर्व पर गुरवाणी कीर्तन के साथ सेवादारों का सम्मान व मेधावी छात्रों को लैपटॉप भी वितरित किये गये। इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने गुरु साहिब की शिक्षाओं में निहित सेवा, विनम्रता, मानवता और परोपकार के मूल्यों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने इस पहल को समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा-भाव से जोड़ते हुए स्वर्गीय एस. गुरुमुख सिंह आनंद के परिवार के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर दविंदर सिंह और तरनवीर सिंह रब्बी ने मधुर गुरबाणी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.