Lucknow News: पॉलीटेक्निक फ्लाईओवर पर लग्जरी कारों से किया स्टंट
लखनऊ, सितम्बर 5 -- Lucknow News: राजधानी में रील का नशा युवकों पर इस कदर हावी है कि वे अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने से भी नहीं चूक रहे। पॉलीटेक्निक फ्लाईओवर पर लग्जरी गाड़ियों से स्टंटबाजी का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में युवक चलती कार से बाहर निकलकर स्टंट करते दिख रहे हैं, जबकि फ्लाईओवर पर अन्य वाहन भी गुजर रहे हैं। 'हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में 3-4 लग्जरी कारें नजर आ रही हैं। युवक कार की खिड़की और सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट कर रहे हैं और साथी वीडियो बना रहे हैं। लाइक्स और व्यूज के लिए किए जा रहे इस खतरनाक स्टंट से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे युवक मड़ियांव के फैजुल्लागंज के रहने वाले हैं। हालांकि पुलिस स्तर से अभी वीडियो की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.