लखनऊ, अगस्त 1 -- Lucknow News: निगोहां। पत्नी से घरेलू विवाद के बाद घर छोड़कर निकले पॉलीक्लीनिक संचालक बृजेश कुमार मौर्य को पुलिस ने चंद घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक अपनी ब्रेजा कार से धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकल गया था। उसने मोबाइल भी बंद कर लिया था। नयाखेड़ा मजरा अघइया निवासी दयाशंकर मौर्य ने शुक्रवार को निगोहां थाने में बेटे बृजेश की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...