Lucknow News: पैचवर्क से बिगड़ गई सड़क की सूरत, आयुक्त से की शिकायत
लखनऊ, अगस्त 24 -- Lucknow News: कैंट विधानसभा क्षेत्र में आलमबाग चौराहे से नटखेड़ा और आजाद नगर होते हुए पकरी पुल तक सड़कें गड्ढे में तब्दील हो गई हैं। इस सड़क मार्ग पर कई बार पैचवर्क कराया गया। नतीजा सड़क की सूरत बिगड़ गई और कदम-दकम पर गड्ढे हो गए। जहां आए दिन राहगीर और वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो रहे हैं। इस संबंध में लखनऊ ई रिक्शा चालक कल्याण समिति ने सोमवार को नगर आयुक्त से मिलकर पैचवर्क से सड़क की बिगड़ रही तस्वीर और गिरकर चोटिल हो रहे लोगों की समस्या बयां की। समिति के अध्यक्ष मंयक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुरेश यादव और महामंत्री शैलेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि जनहित और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क का गुणवत्तापूर्ण और स्थायी निर्माण कराया जाना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Roorki News: सोलानी पुल और कलियर मार्ग की बद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.