Lucknow News: पेड़ से लटककर मजदूर ने दी जान
लखनऊ, अगस्त 13 -- Lucknow News: सरोजनीनगर, संवाददाता। सरोजनीनगर के दरोगाखेड़ा के पास बुधवार देर रात एक मजदूर ने पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। गुरुवार सुबह राहगीरों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान सुनील साहू (45) निवासी दरोगाखेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक सुनील ने बुधवार देर रात इलाके में स्थित एक पेड़ से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह जब लोग उधर से गुजरे तो उन्होंने सुनील को पेड़ से लटका देखा। सूचना पर सरोजनीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। मौके से मिले मोबाइल के जरिए पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.