लखनऊ, अगस्त 27 -- Lucknow News: सरोजनीनगर पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट और गाली-गलौज करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिना भुगतान किए जाने लगा था, टोकने पर कर्मचारियों से मारपीट की थी। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया है। थाना क्षेत्र के बाग नंबर-दो स्थित अश्विन ऊर्जा एचपी पेट्रोल पंप के मैनेजर चंद्रमणि ने 23 अगस्त को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया। वाहन के नंबर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सुराग जुटाते हुए पुलिस ने गुरुवार को अर्जुनगंज निवासी इशांत सिंह सेंगर (30) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के मुताबिक मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया...