लखनऊ, अगस्त 29 -- Lucknow News: पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ हाल में हुई मारपीट की घटनाओं को लेकर लखनऊ पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी ने पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा से मुलाकात की। एसोसिएशन के चेयरमैन वीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर अराजकतत्वों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो पेट्रोल पम्प संचालक पम्प बंद कर हड़ताल करने को मजबूर होंगे। एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने अमौसी के अश्विन ऊर्जा एचपी पेट्रोल पंप, आईआईएम रोड के सुधा फिलिंग स्टेशन और हरदोई रोड, दुबग्गा के स्टार पेट्रोलियम पर हुई घटनाओं को उठाया। एसोसिएशन के महासचिव आलोक त्रिवेदी ने बताया कि लगातार इस तरह की घटनाओं के कारण पंप मालिक और कर...