लखनऊ, जुलाई 24 -- Lucknow News: लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी के गोमतीनगर इलाके में बिजली चोरी रोकने के लिए लेसा और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार तड़के ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने उजरियांव, विभूति खंड और लौलाई में छापेमारी की, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।इस दौरान टीम ने 23 परिसरों और मीटरों की जांच की। इस बीच उजरियांव निवासी नजीर अहमद को मुख्य लाइन से कटिया मारकर अवैध रूप से बिजली का उपभोग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी का कनेक्शन काट दिया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: पेज 3- तेज बारिश में गिरे पेड़, टूटे खंभे, आधे शहर में बिजली-पानी ठप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...