लखनऊ, सितम्बर 24 -- Lucknow News: फोटो भी है ...... खूंखार कुत्ते का आतंक, डंडा लेकर निकल रहे लोग नगर निगम से की आवारा कुत्ते को पकड़ने की मांग लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई कैंपस के टाइप-वन आवासीय क्षेत्र में खूंखार आवारा कुत्ते ने बुधवार रात छह लोगों को काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद गुरुवार सुबह हाथों में डंडे लेकर लोग टहलने के लिए निकले। लोगों ने नगर निगम से तत्काल कुत्ते को पकड़ने की मांग की है。

रात में टहल रहे लोगों पर किया हमला प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार रात टाइप-वन आवासीय क्षेत्र के आसपास घूम रहे कुत्ते ने अचानक राहगीरों और टहल रहे लोगों पर हमला बोल दिया। हमले में निशा यादव (25), धर्मेश (27), रीता (20) समेत दो सुरक्षा गार्ड और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

कई दिनों से बना हुआ था खतरा स्थानी...