Lucknow News: पेज 3: इकाना अंडरपास में चल रहा काम, बदला रहेगा रास्ता
लखनऊ, जुलाई 19 -- Lucknow News: डायवर्जन लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाताइकाना अंडरपास में वर्षा के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जा रहा है। अंडरपास में लोक निर्माण विभाग की ओर से काम शुरू कर दिया गया है। इस दौरान निर्माण कार्य समाप्त होने तक इकाना अंडरपास पर वाहनों का ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। वाहन सवार दो वैकल्पिक मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।इस रास्ते आ-जा सकेंगे वाहन सवार-शहीद पथ की ओर से ओमेक्स सिटी की तरफ जाने वाले वाहन इकाना अंडरपास के बजाए अहिमामऊ चौराहा से यू-टर्न लें या 112 मुख्यालय होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।-सुलतानपुर रोड की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हें ओमेक्स सिटी या गोमतीनगर जाना है, वे एचसीएल से दाहिने न मुड़कर सीधे अहिमामऊ चौराहे से दाहिने मुड़कर शहीद पथ से जा सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.