लखनऊ, सितम्बर 6 -- Lucknow News: लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में रविवार को कई इलाकों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। अंडरग्राउंड केबल फाल्ट और ब्रेकडाउन से शहर के पॉश इलाकों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक की एक बड़ी आबादी को गर्मी और उमस में अंधेरे का सामना करना पड़ा। इंदिरानगर, मोहनलालगंज और समेसी उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में घंटों बिजली सप्लाई ठप रहने से उपभोक्ता बेहाल नजर आए।

इंदिरानगर में बिजली की समस्या इंदिरानगर सेक्टर-14 (ओल्ड) उपकेंद्र में रविवार रात अचानक आई खराबी के चलते बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। देखते ही देखते सेक्टर-16, रिंग रोड समेत कई प्रमुख रिहायशी इलाकों में अंधेरा छा गया। उमस भरी भीषण गर्मी के कारण लोगों का घरों के भीतर दम घुटने लगा। परेशान उपभोक्ताओं ने राहत पाने के लिए उपकेंद्र के अधिकारियों से संपर्क स...