Lucknow News: पूर्व विधायक ने रालोद का दामन थामा
लखनऊ, जुलाई 6 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। गुन्नौर, संभल से पूर्व विधायक राजेश यादव ने सोमवार को राष्ट्रीय लोक दल का दामन थाम लिया है। श्री यादव ने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास मंत्री चौधरी जयंत सिंह के समक्ष उनके नेतृत्व में आस्था जताते हुए राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद केसी त्यागी भी मौजूद थे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने बताया कि पूर्व विधायक राजेश यादव के पार्टी में शामिल होने से पूरे प्रदेश में दल को मजबूती मिलेगी और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को व्यापक स्तर पर पहुंचाया जा सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.