लखनऊ, अक्टूबर 14 -- Lucknow News: अल्पसंख्यक राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती 15 अक्तूबर पर राज्य के सभी मदरसों में विज्ञान प्रदर्शनी और संगोष्ठियां करवाने के आदेश दिए हैं। मंत्री के आदेश पर मदरसा शिक्षा परिषद की रजिस्ट्रार अंजना सिरोही ने इस संबंध में सभी मदरसों को निर्देश जारी किए हैं।दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन देश के युवाओं, विशेष कर अल्पसंख्यक समाज के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपने संघर्ष, वैज्ञानिक सोच, मेहनत और प्रतिभा के बल पर साबित किया कि शिक्षा और ज्ञान के माध्यम से हर युवा अपने सपनों को साकार कर सकता है। यह भी पढ़ें- IIT में इंटर्नशिप और स्कॉलरशिप का मौका, विज्ञान मंथन परीक्षा के लिए कल आवेदन की अंतिम तिथि, 25000 मिलेगा इनाम राज...